16 अगस्त 2016 - 15:18
सऊदी अरब का खुलेआम आतंकवाद को समर्थन।

यमन में मानवता के विरूद्ध भयानक और जघन्य अपराधों और आतंकवाद के समर्थन को लेकर सऊदी अरब बहुत ढ़ीठ हो गया है और वह यमन में अस्पतालों, स्कूलों और मस्जिदों को बड़े पैमाने पर निशाना बना रहा है।

अबलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम कासमी ने यमन में सऊदी अरब के भयानक अपराधों और आईएस के खुले समर्थन पर अंतर-राष्ट्रीय संस्थाओं और संगठनों की चुप्पी पर खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि यमन में मानवता के विरूद्ध भयानक और जघन्य अपराधों और आतंकवाद के समर्थन को लेकर सऊदी अरब बहुत ढ़ीठ हो गया है और वह यमन में अस्पतालों, स्कूलों और मस्जिदों को बड़े पैमाने पर निशाना बना रहा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यमन के अस्पताल में सऊदी अरब की आपराधिक बमबारी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा असैनिक, सिविल ठिकानों और शहरी आबादी में सऊदी अरब की बर्बर बमबारी को युद्ध अपराध की श्रेणी में आता है और सऊदी अरब को अपनी आपराधिक कार्यवाईयों का जवाब देना पड़ेगा।